Samastipur

स्वर्गीय यशवंत कुमार चौधरी स्मृति रैपिड और ब्लिट्ज अंतर्राज्यीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- स्थानीय एनएच 28 स्थित भाव्या रिसोर्ट में दो दिवसीय स्वर्गीय यशवंत कुमार चौधरी स्मृति रैपिड और ब्लिट्ज अंतर्राज्यीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के द्वारा शतरंज की बिसात पर महिला राज्य चैंपियन मरियम फातिमा के साथ चाल चल कर किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया वहीं आयोजन सचिव जयंत कुमार चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उद्घाटन सत्र में मंच संचालन समस्तीपुर जिला शतरंज संघ की तदर्थ समिति के अध्यक्ष सह अंचलाधिकारी समस्तीपुर विनय कुमार ने किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई। प्रथम चक्र में ही समस्तीपुर के 33 सीडिंग प्राप्त पप्पू कुमार ने बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप सीड सुधीर कुमार सिन्हा को काले मोहरों से खेलते हुए हराया। प्रतियोगिता में 12 जिलों के कुल 64 खिलाड़ी उपस्थित हुए, जिसमें 34 रेटेड खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस प्रतियोगिता से रैपीड एवं ब्लिट्ज दोनों वर्ग से दो-दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, नवादा एवं मधुबनी जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समाचार लिखने तक 3 चक्रों की समाप्ति के बाद छह खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। वहीं कुमार गौरव, आशुतोष कुमार, भूपनाथ रुपेश, बी रामचंद्रन, प्रभात कुमार एवं विशाल शर्मा अग्रता बनाए हुए हैं। समाचार लिखने तक चौथे राउंड की तैयारी चल रही थी। उपर्युक्त बातों की जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद नवाब आबिद जिलानी ने दी।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अंचलाधिकारी राजीव रंजन, विद्यापतिनगर अंचलाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, पूर्व प्राचार्य उमेश चंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व आयकर कमिश्नर उज्जवल कुमार चौधरी, ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एस एम इकबाल आलम, चीफ आर्बिटर पिंकी बनर्जी, तदर्थ समिति सदस्य एवं वरिष्ठ खिलाड़ी आनंद कुमार झा, संजय कुमार सोनी, चंदन प्रसाद, राजन वर्मा, शंभू साह, सतवंत कुमार चौधरी, प्रियवंत कुमार चौधरी, अंकित जायसवाल, मुरारी ठाकुर, विकास कुमार पंकज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago