Samastipur

दलसिंहसराय नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आयुर्वेद) के अध्यक्ष पद पर डॉ. एसपी सिंह तो सचिव चुने गए डॉ. अभिषेक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [श्री राजपूत] :- दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर-जलालपुर स्थित मौर्या गार्डन में रविवार की शाम नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आयुर्वेद) की बैठक डॉ. बेबी झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान चिकित्सकों ने अपने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हुए उसके निदान के बारे में गहनता के साथ विचार विमर्श किया।

साथ ही साथ सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से अनुमंडल के एक गांव के एक वार्ड को गोद लिया जाएगा। उस वार्ड के लोगों की सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सभी प्रकार की जांच की सुविधा के साथ दवा और आपरेशन तक शामिल है।

बैठक के बाद सर्वसम्मति से नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के स्थानीय पदधारकों का चयन किया गया। इसमें डॉ. एसपी सिंह को अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक राउत को सचिव, डॉ. आर कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ. अंबुज कुमार को संयुक्त सचिव, डॉ. मृदुल झा को कोषाध्यक्ष, डॉ. केके दास को राज्य प्रतिनिधि, डॉ. लक्ष्मी साह को प्रवक्ता चुना गया है। मौके पर डॉ. कुमार हेमंत, डॉ. शशिकला, डॉ. एके झा, डॉ. कविता कुसुम, डॉ. चंद्रकिशोर वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अशोक कुमार महतो, डॉ. सोनी कुमारी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

21 मिनट ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

50 मिनट ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

1 घंटा ago

सदर SDPO-1 ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने…

2 घंटे ago

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ समस्तीपुर में मौन जुलूस, DM के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान एवं फिलिस्तीन में हमला के विरोध में शुक्रवार…

10 घंटे ago