समस्तीपुर :- समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने शहर के भोला टॉकिज संचालक के घर हुई भीषण डकैती कांड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मामले की सघन जांच पड़ताल की। वहीं डकैती मामले में पीड़ित परिवार से पूछताछ की। लगभग डेढ़ घंटे तक एसपी ने पूरी टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान अपराधियों के आने की दिशा, भागने की दिशा, बंधक बने कर्मी एवं लूटे गए सामान की उन्होंने विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद बाद जांच अधिकारियों एवं डीआईयू की टीम को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही लगभग दर्जन भर बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने एवं उसका डिटेल खंगालने का आदेश दिया।
बताते चलें कि शहर के पॉश इलाका स्थित भोला टॉकिज के मालिक के घर छह दिसंबर 2022 की सुबह अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। लगभग आठ से दस अज्ञात अपराधियों ने अहले सुबह लगभग तीन बजे घर का गेट तोड़ 40 लाख के जेवर लूट लिये थे। इस मामले में समस्तीपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…