समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर माधोपुर में गुरुवार को घर से विद्यालय पढ़ने के लिए निकले किशोर की विद्यालय के पीछे स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के माधोपुर गांव निवासी भोला महतो के पुत्र सुमित कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला सुमित गुरुवार को अपने घर से प्राथमिक मध्य विद्यालय पढ़ने के लिए निकला था। जिसके बाद वह विद्यालय के पीछे स्थित पोखर के पास खेलने के लिए चला गया था।
खेलने के दौरान वह पोखर में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। घटना की सूचना उपरांत पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया था। बता दें कि इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र शोक संतप्त हो गया है।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…