Samastipur

समस्तीपुर: भाई ने लूट का मोबाइल बहन को दिया, पुलिस ने मां व बेटी को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाने की पुलिस ने कुसैया किशनपुर मुख्य मार्ग पर 11 नवंबर को फाइनेंस व स्वास्थ्य कर्मी से मोबाइल, लैपटॉप व रुपये लूटने की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने लूटी गई मोबाइल के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी के बाद से पुलिस दोनों घटना की जांच में जुटी हुई थी। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर स्वास्थ्य कर्मी से लूटा गया मोबाइल थाना क्षेत्र के गोही गांव निवासी यशोदा देवी व उसकी पुत्री मंजु कुमारी के पास से बरामद किया गया।

पूछताछ में यशोदा देवी ने बताया कि यह मोबाइल उसके भाई कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी मोती साह ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने मोती साह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। लूट व कई कांडों में वह जेल जा चुका है। बता दें कि 11 नवंबर की शाम में बदमाशों ने फाइनेंस व स्वास्थ्यकर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago