Samastipur

ताजपुर में मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब से मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई हुई। रविवार को ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड संख्या-3 में मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में शौच के लिए एक बुजुर्ग तलाब गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई है।

शौच के लिए जाने के बाद 3 घंटे तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। इसी दौरान तालाब के भिड़ पर मृतक का चप्पल मिला। इसके बाद परिजनों ने उक्त तालाब में भरे पानी में लोगों ने तलाश लिया तो बुजुर्ग का शव से पानी से बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने बाहर निकाला और जिंदा समझकर उन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड संख्या-3 के रहने वाले स्वर्गीय सुभाष पंडित के 75 वर्षीय पुत्र रमेश पंडित के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

38 मिनट ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

1 घंटा ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago