Samastipur

ताजपुर में स्वर्ण कारोबारी से लूट की कोशिश के दौरान हुए मॉब लीचिंग मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर मॉब लीचिंग में मारे गए लुटेरा अमन कुमार के परिवार वाले शव लेने नहीं आये। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को बुधवार को उसके घर तक पहुंचा दिया। उधर, इस घटना के दौरान जख्मी दलसिंहसराय के सलखन्नी के सुभव कुमार, हसनपुर के चंदन कुमार व उजियारपुर पचपैका के अंशु राज के परिवार वाले भी उसे देखने नहीं आये। तीनों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

बदमाशों की निगरानी के लिए अस्पताल में पुलिस की तैनाती की गई है। उधर, ताजपुर मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसपी अमित कुमार ने बताया कि दो प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज की गई है जबकि एक प्राथमिकी कारोबारी ने दर्ज कराई है।

पहली प्राथमिकी स्वर्ण कारोबारी मो. जकी के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें दुकान खुलने के बाद दो बाइक से छह बदमाशों के आने व लूटपाट करने की है। आरोप है कि जब बदमाशों ने दुकान में आकर उनपर पिस्तौल तान दी तो उन्होंने उसका प्रतिरोध किया।

वर्जन :

ताजपुर मामले मे तीन-अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार हुए दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी की रही है। -अमित कुमार, मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसपी

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago