Samastipur

24 साल की पूजा बनी सरायरंजन की मुख्य पार्षद, जीत के बाद कहा- लोगों के साथ मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन नगर पंचायत से 24 वर्षीय पूजा कुमारी ने मुख्य पार्षद की सीट से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। वह अपने क्षेत्र की सबसे कम उम्र की युवा प्रत्याशी थी। मैदान में एक दर्जन महिला प्रत्याशियों ने मुख्य पार्षद के पद के लिए मैदान में उतरी थी। उन्हीं में से एक सबसे कम उम्र की युवा प्रत्याशी पूजा कुमारी भी पहली बार चुनाव में खड़ी थी।

जिसमें पूजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैल कुमारी को मात देते हुए विजय श्री हासिल की है। पूजा को 6536 मत प्रात हुए वहीं उनकी निकटतम प्रत्याशी शैल कुमारी को 4860 मत प्राप्त हुए। पूजा ने जीत के बाद कहा, ‘जनता ने उन्हें बेटी की तरह प्यार दिया है। इस प्यार और स्नेह के बदले वह सरायरंजन नगर पंचायत में विकास में कमी नहीं रखेंगी। लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेगी।’

मतगणना केंद्र पर थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम :

मतगणना के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने मतगणना केन्द्र के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बिना पास के केंद्र में किसी की भी इंट्री नहीं करवाई गई। मतगणना के लिए सभी को सुबह छह बजे ही अंदर प्रवेश करया जा रहा था।

दो जगहों पर बनाए गए थे ड्राप गेट:

मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने समस्तीपुर कॉलेज के सामने से गुजरने वाली सड़क पर मतगणना तक किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था। इसके तहत बहादुरपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर व जितवारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित चांदनी चौक पर ड्रॉप गेट बनाया गया था। ड्रॉप गेटों के बीच किसी भी प्रकार के वाहन पर रोक लगाई गई थी। वहीं 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago