Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में कार्यरत तत्कालीन पोस्टमार्टम कर्मी के दो वेतन वृद्धि पर लगी रोक, वीडियो हुआ था वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में कार्यरत तत्कालीन पोस्टमार्टम कर्मी नागेंद्र मल्लिक के द्वारा पोस्टमार्टम के एवज में पीड़ित से राशि मांगने के मामले पर जांच टीम ने मुहर लगा दी है। जांच टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम एवं सीएस को सौंप दी है। जिसमें घटनाक्रम को सत्य पाते हुए नागेंद्र कर्मी के दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से दूर के स्वास्थ्य संस्थान में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

बतादें कि इसी वर्ष मई महीने में पोस्टमार्टम कर्मी नागेंद्र मल्लिक के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित से 35 सौ रुपए की मांग की गयी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसके बाद समाचार पत्रों में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल पूरे मामले की जांच कराने एवं दोषी कर्मी के विरुद्ध कारवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएस डॉ. एसके चौधरी ने 11 अगस्त को डीएमओ डॉॅ. विजय कुमार एवं एमओ डॉ. प्रकाश कुमार को पूरे मामले की संयुक्त रुप से जांच करते हुए रिपोर्ट की मांग की थी।

दो-दो बार हुई कर्मी से पूछताछ :

इसके बाद जांच टीम द्वारा नौ एवं 21 नवंबर को चतुर्थ वर्गीय कर्मी नागेंद्र मल्लिक को कार्यालय में बुलाकर मामले में पूछताछ किया गया था। इस क्रम में कर्मी ने जांच टीम को बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को लपेटने के लिए कफन व प्लास्टिक, रस्सी आदि के लिए कुछ राशि की मांग की गयी थी, लेकिन परिजनों द्वारा न तो कोई राशि दी गयी और ना ही मेरे द्वारा कोई राशि ली गयी थी।

पूर्व में भी दी गयी थी चेतावनी :

जांच के दौरान संचिका के अवलोकन के बाद जांच टीम ने मामले को सत्य करार दिया। साथ ही पूर्व में भी की गयी गलती के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। चुकि पोस्टमार्टम कर्मी के आभाव होने के कारण उससे कार्य लिया जा रहा था। लेकिन चेतावनी के बाद भी सोशल मीडिया पर वायर वीडियो के आधार पर कारवाई की गयी। डीएम के द्वारा भी आरोपी कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दूरस्थ प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कर्मी नागेंद्र मल्लिक को दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र में तबादला करने का निर्णय जांच टीम के द्वारा लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

4 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

11 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago