Samastipur

90 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग ने पेश की मिशाल, न चल-फिर सकते हैं और ना बोल पाते हैं फिर भी पहुचें वोट गिराने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- लोकतंत्र की खुबसूरती देखिए, शारीरिक रूप से लाचार 90 वर्षीय बुजुर्ग वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने। ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर वार्ड संख्या-26 में शारीरिक रूप से लाचार 90 वर्षीय सहदेव प्रसाद सिंह “अमीन” जो न अकेले चल सकते, न खा- पी सकते लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर मिशाल कायम किया है।

पूछे जाने पर बुजुर्ग के पुत्र मोतीपुर वार्ड-26 निवासी किसान ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके 90 वर्षीय पिताजी काफी वृद्ध हैं। पिछले एक सप्ताह से सख्त रूप से बीमार हैं। वह लकवा ग्रस्त हो गये हैं। वोट गिराने का रट लगाते हुए कल ही जबदस्ती समस्तीपुर के गंगाराम अस्पताल से नाम कटा कर लौटे हैं और अपने जिद पर वोट गिराने आये हैं।

वोट गिराने को लेकर उनके जिद्द को देखते हुए 4 चक्का वाहन की व्यवस्था कर मतदान केंद्र तक आए हैं। वोट गिराने के बाद बुजुर्ग काफी सुकून महसूस कर रहे थे। यह वैसे मतदाताओं के लिए सीख भी है जो दोपहर बाद तक भी अपने घरों में बैठे हुए हैं और अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बाहर नहीं निकले।

33061 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग :

ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में 33061 मतदाता पहली बार नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे ताजपुर में कुल 27 वार्ड बनाए गए हैं जहां 47 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं दोपहर के 2:00 बजे तक 42% तक मतदान हुआ था ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में 17564 पुरुष और 15497 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

45 मिनट ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

60 मिनट ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

1 घंटा ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

7 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

11 घंटे ago