Samastipur

बंगरा में बदमाशों ने युवक को गोली मार बाइक लूटी, जख्मी हालत में PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर -महुआ पथ के अवाबकरपुर गांव के समीप सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार को गोली मार जख्मी कर दिया और उसकी बाइक छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश कोठिया की ओर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या 3 थी जो दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे।

जख्मी बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए ताजपुर के एक निजी हॉस्पिटल लाया गया जहां से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी बाइक सवार युवक वैनी ओपी के गंगापुर गांव निवासी लालबाबू राय का पुत्र रविशंकर कुमार (20) बताया गया। घटना के समय बाइक सवार युवक खजुरी गांव के अपने एक रिश्तेदार के यहां से घर वापस लौट रहा था।

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे कोठिया की तरफ से पीछा कर सिरसिया पावर हाउस से पहले उसे घेर लिया वह उसकी बाइक से नहीं चाहे युवक ने जब उसका प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर गया। इतने में बदमाश उसकी बाइक लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा के प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि बदमाशों के द्वारा गोली मारकर एक बाइक सवार युवक को जख्मी कर बाइक छीनने की घटना सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर माले नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ताजपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध की घटना बढ़ गई है पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

59 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago