Samastipur

पूसा युनिवर्सिटी कैंपस स्थित बॉटनिकल गार्डन नये साल के मौके पर रहेगा बंद, जानें क्या है कारण…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित बॉटनिकल गार्डन इस साल नववर्ष के अवसर पर आम लोगों के लिए नहीं खुले रहेंगे। निर्माणाधीन कार्य के कारण इसे बंद रखा जाएगा। बता दें कि यहां हर साल पिकनिक मनाने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। नववर्ष के पहले दिन पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचकर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का अवलोकन करते हैं।

वर्ष 2021 में बॉटनिकल गार्डन को बायोडायवर्सिटी पार्क में तब्दील कर दिया गया था। विश्वविद्यालय इस पार्क को फिलहाल अपडेट कर रही है। बता दें कि 1 जून 2022 को इसका उद्घाटन किया गया था। 6 महीने बीत जाने के बाद भी यह पार्क अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। 15 हेक्टेयर में फैले जैव विविधता पार्क को विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसमें कई पुराने पौधे को भी लगाया गया है। नवग्रह में उपयोग होने वाले सभी पौधे के अलावा औषधीय फूल भी लगाए गए हैं। इस पार्क में नवग्रह के साथ-साथ नक्षत्र वन भी हैं इसमें 51 तरह के पौधे लगाए गए हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि छोटे पौधे होने के कारण लोगों की भीड़ से पौधे बर्बाद होने का डर है। इसी कारण यह पार्क नववर्ष के दिन नहीं खुलेगा। आपको बता दें की समस्तीपुर समेत वैशाली, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि जिलों के लोग 1 जनवरी को यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस पार्क को छोड़कर आसपास में खाली जगहों पर लोग पिकनिक मना सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

5 मिनट ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

29 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

12 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

13 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

13 घंटे ago