Samastipur

समस्तीपुर में दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, परिजनों का आरोप- हत्यारों ने सड़क हादसा दिखाने का किया प्रयास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर गांव के पास कुल्हाड़ी से काटकर दरभंगा के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे मिला है। उसके सिर पर पीछे से वार किया गया है। सड़क के पास ही उनकी बाइक व हेलमेट सुरक्षित पड़ी हुई मिली है। जबकि उनके शरीर में मिट्टी व धान लगा हुई था।

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट के श्याम किशोर यादव उर्फ शिवम यादव (50) के रूप में की गई। घटना के संबंध में मृतक का भतीजा चंदेश्वर यादव ने बताया कि उनके चाचा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सोमवार देर शाम वह बाइक से घर की ओर निकले थे। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे।

चंदेश्वर यादव के अनुसार, इसी दौरान रात के करीब 11 बजे सूचना मिली कि उनका शव समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो पहले तो बताया गया कि सड़क दुर्घटना हुई है। जबकि उनकी बाइक और हेलमेट पूरी तरह से सुरक्षित है।

चंदेश्वर का आरोप है कि उनके चाचा श्याम किशोर की बदमाशों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या की और मामला दुर्घटना लगे। इसलिए शव को समस्तीपुर में लाकर सड़क किनारे फेंका है।

उधर, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

2 मिनट ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

27 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

12 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

13 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

13 घंटे ago