समस्तीपुर :- जिले के मोहनपुर स्थित रिलायंस निप्पोन लाइफ इन्सुरेंस के कार्यालय में निप्पोन जापान के दो सदस्यों का एक डेलीगेट समस्तीपुर कार्यालय पहुँचा जहाँ शाखा प्रबंधक खुर्शीद अहमद एवं सुष्मिता सिन्हा ने उनका स्वागत किया।
बता दें की जापानी कंपनी रिलायंस के साथ मिलकर भारत में काम करती है और इसका शाखा समस्तीपुर में भी कार्यरत है। यह फेस टू फेस चैनल है जो की समस्तीपुर में 2019 से कार्यरत है, जो महिलाओं को नौकरी देकर आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण करने का काम पिछले चार वर्षों से करती आ रही हैं।
इसमें 13 महिलाएं अभी लाइफ प्लानिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके परिचालन को देखने के लिए निप्पोन टीम के भारत के हेड कुमागाई सैन और अनेकावा सैन के साथ बिहार के रीजनल मैनेजर आदित्य सिंह समस्तीपुर ब्रांच आए। जिनका यहां के शाखा प्रबंधक खुर्शीद अहमद और शाखा के सभी लोगों के द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया।
उसके बाद जापानी निप्पोन टीम 3 घंटे यहां रही और यहां के परिचालन और क्रियाकलापों को देखा और संतुष्ट हुए। इस दौरान काफ़ी सराहना करते हुए अच्छा काम काम करने वाली लाइफ प्लानिंग ऑफिसर (महिलाओं) को पुरुस्कृत और सम्मानित किया। मौके पर चन्द्रमणि कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, अनिता कुमारी, रूपा वर्मा, किरण कुमारी, स्वीटी कुमारी, सपना कुमारी समेत कई मौजूद थे।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…