Samastipur

बैंक लूट के बाद ईख के खेत में छिपे लूटेरों को पैर के निशान से पुलिस ने पकड़ा, बगल के खेत से ही पैसों से भरा बैग बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा के एरौत में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में डाका डालने के बाद भागकर गन्ने के खेत में छिपे तीन लुटेरों को पुलिस ने पैर के निशान से पकड़ा। जबकि एक को भागने के क्रम में अंगारघाट के समीप अपने कब्जे में किया। बता दें कि बैंक लूट के बाद एक लुटेरा को भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जबकि एक बाइक पर सवार तीन भागकर गन्ने के खेत में छिप गये।

एक ईख के खेत में लूटे गये रुपयों से भरा बैग व पिस्तौल रख गन्ने के ही दूसरे खेत में बैठ गये थे, ताकि पुलिस दिग्भ्रमित होकर लौट जाये। गन्ने के दोनों खेत के बीच में गेहूं का खेत था। एक खेत सें दूसरे खेत में जाने के क्रम में गेहूं के खेत में लुटेरों के पैर के निशान बन गये थे।

सूत्रों की माने तो गन्ने के पहले खेत से रुपये व पिस्तौल मिलने के बाद पुलिस लौटने के मूड में थी। लेकिन एसपी के साथ गये मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने खोज जारी रखने का निर्णय लिया। उन्होंने लुटेरों की खोज जारी रखने के साथ वहां घास काट रही महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि तीन युवक ईख के खेत में घुसे हुए हैं।

उसी बीच बगल के पानी पटे गेंहू के खेत में पुलिस को पैर के निशान दिखे। जिसके आधार पर पुलिस गन्ने के दूसरे खेत में भी घुसी और छिप कर बैठे तीनों लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इधर, एक लुटरों को बाइक लेकर भागने के दौरान अंगारघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। करीब पांच से छह घंटे की खोजबीन के बाद सभी लुटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

7 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

9 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

19 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

19 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

22 घंटे ago