समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत विरनामा गांव में शुक्रवार रात कतिपय लोगों ने काम से लौट रहे बाप-बेटे को तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। दोनों बाप बेटे को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी विरनामा निवासी रंजीत राय और उसका पुत्र बताया गया है।
घटना के संबंध में जख्मी की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि ने बताया कि रात उसके पति काम से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही टुनटुन राय आदि अपने घर के दरवाजे के पास उन्हें घेर लिया और तलवार आदि से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया।
हल्ला होने पर जब उनका पुत्र व वह खुद भी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी लोगों ने मारपीट की। बाद में जुटे अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई गई। बाद में लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया है।
उधर घटना को लेकर नगर पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि घायलों के बयान लिया गया है। जख्मी ने कई लोगों को आरोपित किया है जख्मी का ब्यान संबंधित थाने में प्राथमिकी के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अंगार घाट पुलिस करेगी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…