Samastipur

समस्तीपुर: घर के पास जुआ खेलने से किया मना तो जुआरियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में घर के पास जुआ खेलने से मना करने पर जमकर विवाद हुआ। जुआरियों ने मना करने वाले मो. इरशाद को लाठियों से जमकर पीटा। पिटाई करनेवालों में गांव के ही कई लोग थे। दरअसल मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है। मारपीट में मोहम्मद इरशाद गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। उसका सिर फट गया। हालांकि, मारपीट की घटना मंगलवार को हुई है। लेकिन, लाठियों से पिटाई करने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है।

पीड़ित मोहम्मद इरशाद ने इस मामले में सदर DSP के यहां आरोपियों के खिलाफ आवेदन भी दिया है। गांव के ही महेंद्र दास, रंजीत दास समेत कुछ लोग मोहम्मद इरशाद के घर के पास ही जुआ खेल रहे थे। ‌इरशाद ने लोगों से जुआ खेलने से मना किया। इसके बाद उसकी जुआ खेलने वालों से कहासुनी हो गई।

हालांकि, ग्रामीणों की ओर से समझाने पर मामला शांत हो गया। ‌इसके बाद जब इरशाद महेंद्र दास के घर के सामने से गुजर रहा था तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। शोर-गुल होने के बाद परिजनों को यह जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया गया।

आरोपी महेंद्र दास ने घर के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। मारपीट की घटना को गांव के ही कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया गया था। पीड़ित परिवार के लोग सदर DSP मोहम्मद शहबान हबीब फखरी के यहां पहुंचे। इधर, सदर DSP ने बताया कि ताजपुर थाने को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। इसके बाद उचित कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

13 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

14 घंटे ago