Samastipur

समस्तीपुर का राहुल नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बना, गांव के साथ-साथ जिलावासियों को भी खुशी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्‍तीपुर जिले के सरायरंजन गांव का रहने वाला राहुल कुमार नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गया है। शनिवार को केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला, कन्नूर में आयोजित पासिंग ऑउट परेड में उन्‍हें रैंक मिला। वायस एडमिरल पुनीत कुमार बेहल जो कि इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला के कमांडेंट हैं, उनकी मौजूदगी में माता-पिता ने उन्‍हें बैच लगाया। राहुल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है, जो देश की रक्षा के लिए नौसेना में बहाल हुआ है। उनके सब लेफ्टिनेंट बनने पर गांव के साथ-साथ जिलावासियों को भी खुशी है।

बता दें कि सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के सरायरंजन के रहने वाले 21 वर्षीय राहुल कुमार के पिता दिनेश कुमार गिरि असम में सेना के कोर ऑफ इंजीनियर में सूबेदार मेजर हैं। जबकि माता अलका देवी गृहिणी हैं। उसके दादा जी स्व.तपेश्वर गिरि भी सेना में थे। जबकि छोटा भाई कैडेट राेहित कुमार राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून में पढाई कर रहा है।

बताया गया है कि राहुल की प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय, दिल्ली में हुई। नौंवी कक्षा में वह महाराष्ट्र के सतारा स्थित सैनिक स्कूल में दाखिला लिया। दसवीं बोर्ड की परीक्षा शत प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हाेने के बाद बारहवीं की परीक्षा 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ वह उत्तीर्ण हुआ।

इसके बाद नौसेना में वह टेक्निकल इंट्री स्कीम के तह सर्विस सेलेक्शन बोर्ड से चयनित होकर एशिया के सबसे बड़े नौसेना प्रशिक्षण अकादमी इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला से बीटेक किया। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में बीटेक करने के बाद उसे क्लास वन ऑफिसर के रूप में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि राहुल के फूफा लेफ्टिनेंट कर्नल चंदन कुमार जो कि सेना के आर्मी मेडिकल कोर बीकानेर में कार्यरत हैं,वे भी इस मौके पर मौजूद रहे। उसकी सफलता पर गांव के साथ-साथ जिले के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

7 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

7 घंटे ago