Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर रेल पुलिस ने कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन बच्चों के साथ मानव तस्कर को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने कर्मभूमि एक्सप्रेस में छापेमारी कर तीन बाल मजदूरों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से बाल मजदूरी के लिए किशोरों को ले जाने की गुप्त सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेदप्रकाश वर्मा व जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी।

इस दौरान तीन किशारों को बरामद करने के साथ मानव तस्कर आलीम को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी कटिहार जिले के चांदपाड़ा का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरों को बाल मजदूरी के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था। तीनों किशोर कटिहार जिले के एक गांव के बताए जा रहे हैं।

इधर, छापेमारी के दौरान दो अन्य किशोर को भी आरपीएफ व जीआरपी ने बरामद किया। हालांकि यह दोनों किशोर अपने-अपने घर से भाग कर जा रहे थे। सभी किशोरों को रेल थाना पर लाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसके परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। जबकि घर से फरार दोनों बच्चों को फिलहाल चाइल्ड लाइन के हवाले किया जा रहा है।

जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि किशारों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट भेजा जाएगा। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है।

विदित हो कि इससे पूर्व भी कई बार कर्मभूमि एक्सप्रेस में छापेमारी कर कई किशोर एवं बच्चों को बरामद किया गया है। कई महीने पूर्व भी तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि छठ के बाद लुधियाना, पंजाब आदि स्थानों पर बच्चों की तस्करी कर ले जाया जाता है। जहां विभिन्न कंपनी एवं अन्य में बाल मजदूरी कराया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

55 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago