Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में 18 घंटे तक चला टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों से वसूले गए 61 लाख रुपए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में 18 घंटे तक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं जांच अभियान में 9280 बेटिकट यात्री पकड़े गए। दस दौरान 61 लाख 9355 रुपए जुर्मान वसूला गया। इसके साथ ही समस्तीपुर रेल मंडल ने टिकट चेकिंग के मामले में 1 दिन में ही पिछले सप्ताह वसूल किए गए 55 लाख रुपए के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कोरोना बाद बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं, जिसके बाद टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 200 टीटीई के अलावा बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवानों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह 5:00 बजे से लेकर मंगलवार रात 11:00 बजे तक यह अभियान विभिन्न रेल खंडों पर विभिन्न ट्रेनों में चलाई गई।

इस दौरान पूरे रेल मंडल में 9280 मामले सामने आए। पकड़े गए यात्रियों से बतौर जुर्माना के रूप में 61 लाख 93 हजार 55 रुपए वसूल कर मंडल ने नया कीर्तिमान बनाया। डीआरएम ने बताया कि गत 8 नवंबर को भी रेलवे मंडल में बेटिकट यात्रा कर रहे लोगों के खिलाफ किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें करीब 9000 लोग पकड़े गए थे। पकड़े गए लोगों से करीब 55 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया था।

आरपीएफ और टिकट चेकर की टीम के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के कारण बुधवार को समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री बढ़ गई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था । डीआरएम ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने से रेलवे को तो आय की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही लोग भी बिना टिकट यात्रा नहीं करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

4 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

4 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

5 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

8 घंटे ago