Samastipur

संत कबीर कॉलेज से BA पार्ट-1 की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने क्षेत्र अंतर्गत बी एलौथ गांव के पास मंगलवार की शाम समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाने के रसलपुर हाट गांव के उमेश राय का पुत्र धमेंद्र कुमार 21 के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि धमेंद्र अपने मित्र भूषण कुमार के साथ शहर के संत कबीर कॉलेज में जारी बीए पार्ट-1 की परीक्षा देकर शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बी एलौथ के पास पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे धमेंद्र ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका मित्र भूषण पीछे बैठा था वह दूर फेंका गया जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के कारण कुछ देर के लिए मौके पर जाम भी लग गया लेकिन कुछ देर में ही पुलिस ने जाम खत्म करा लिया। उधर, घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सदर DSP शहबान हबीब फखरी ने बताया कि घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल के परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बता दें कि समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। बिना सड़क चौड़ीकरण के ही डिवाइडर का भी निर्माण करा दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

12 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

16 घंटे ago