Samastipur

समस्तीपुर जिला स्थापना दिवस के दिन ही फिर से बंद कर दिया गया उत्तर बिहार का एकलौता रामेश्वर जूट मिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मुक्तापुर स्थित उत्तर बिहार का एकलौता रामेश्वर जूट मिल एक बार फिर सोमवार से बंद हो गया। विदित हो कि मिल के श्रमिक अपनी सुविधा में की गयी कटौती के विरोध में तीन दिनों से आंदोलनरत थे।

इससे खुला होने के बावजूद जूट मिल में न काम हो रहा था और न तैयार माल बाहर ही निकल पा रहा था। जिससे मिल को हो रही क्षति को देख प्रबंधक पीके पांडेय ने सोमवार सुबह 6 बजे की पाली से काम बंद करने कर सूचना नोटिस बोर्ड पर पिचका दी। आज सोमवार को समस्तीपुर जिले का 51वां स्थापना दिवस भी है।

नोटिस में सोमवार सुबह 6 बजे की पाली से नो वर्क नो पे के तहत काम स्थगित करने की जानकारी देने के साथ कहा गया है कि जूट मिल में अब उन्हीं कर्मचारियों को प्रवेश करने दिया जाएगा जो आवश्यक सेवा से जुड़े हुए हैं। जूट मिल प्रबंधन ने मिल बंद होने की सूचना डीएम, एसपी, कारखाना निरीक्षक, श्रम अधीक्षक समेत प्रखंड प्रशासन को भी दी है। इसके आलोक में मिल परिसर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विदित हो कि जूट मिल के श्रमिकों ने पूर्व में दी जाने वाली सुविधाओं में कटौती करने के विरोध में गुरुवार को आंदोलन शुरू किया था। पहले दिन जूट मिल के प्रबंधन कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ गो स्लो आंदोलन शुरू कर दिया था। जिससे जूट मिल खुला रहने के बाद भी ना तो उत्पादन हो रहा था और ना ही तैयार कच्चा माल बाहर ही भेजा जा रहा था। 3 दिनों तक प्रबंधन एवं श्रमिकों के बीच वार्ता होने के बाद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो सका और श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच गतिरोध बरकरार ही रहा जिसके कारण सोमवार सुबह से जूट मिल बंद हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

6 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

7 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

7 घंटे ago