Samastipur

समस्तीपुर: अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुसी कार, बाइक सवार सहित तीन की मौ’त व आधा दर्जन घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसवारा पाठशाला चौक पर शुक्रवार की दोपहर एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर चाय के दुकान में घुस गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वहीं करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान तिसवारा निवासी कलेशर दास (65 वर्ष), राजेंद्र सादा (75 वर्ष) और हाजीपुर मथुरा निवासी बाइक चालक अमरेश झा (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं, घायलों में तिसवारा गांव के मंगल सदा, शिवजी राय, हरपुर बरहेता के पानबती देवी सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं। सभी का इलाज हरिलोचनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। इसके बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया।

बताया गया है कि उपचार के दौरान तिसवारा पाठशाला गांव के 75 वर्षीय कलेसर दास व 75 वर्षीय राजेंद्र दास की मौत तीसवारा स्वास्थ्य केंद्र में ही हो गई। जबकि हाजीपुर के मथुरा मोहल्ला निवासी अमरेश झा को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां शाम उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना में घायल तीन-तीन लोगों के मौत की सूचना पर स्थानीय लोग भड़क उठे और लोगों ने सड़क पर शव रखकर एसएच-322 को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर सड़क जाम किए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए वह भी पीछे हट गयी। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि वहां चालक अनियंत्रित होकर वाहन चलाते हैं जिससे आए दिन सड़क हादसा होता है। इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए ताकि लोग संयमित होकर चले। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago