समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर कर हत्या दी। मृतक की पहचान वीरपुर के ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विजय महतो के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। विजय महतो की पत्नी आशा कार्यकर्ता है।
जानकारी के अनुसार सुमित शनिवार के शाम को ही घर से निकला था, बाद में लोगों ने उसके लाश को बांसवाड़ी में देखा। शव देखने से प्रतीत होता है कि गर्दन, पेट व छाती पर चाकू मारा गया है। वहीं पुलिस घटना की सूचना पर पहुंच पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं शव वापस गांव पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरस्वती चौक के पास हसनपुर- सखवा पथ को जाम कर सड़क पर आगजनी भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाम को खत्म कराया जा सका।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…