Samastipur

समस्‍तीपुर स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दिखा रोचक पेंटिंग, 18 प्रकार के बीजों से बनाया समस्तीपुर समेत बिहार व देश का नक्शा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला का 51वां स्थापना दिवस समारोह शहर के पटेल मैदान में सोमवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाया गया था। मंत्री ने समारोह उद्घाटन के बाद स्टालों का निरीक्षण भी किया। स्टाॅलों में इस बार पहली बार किताब का भी स्टॉल लगाया गया था।

वहीं इस दौरान मो. अमन नामक एक युवक द्वारा सब्जियों के 18 प्रकार के बीजों से बनाए गए समस्तीपुर, बिहार व भारत के नक्शा के अलावा जननायक कर्पूरी की तस्वीर भी बीज से ही बनाई गई जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस नक्शे में साग-सब्जी के अलावा अलग-अलग राजमा, चना, मटर, करेला, धनिया, मरीच, खीरा, धान, भिंडी, कुसुम, मूली आदि के बीज का उपयोग कर नक्शा तैयार किया गया है।

मो. अमन समस्तीपुर काॅलेज, समस्तीपुर के स्नातक का छात्र है। सरायरंजन प्रखंड के किशनपुर यूसूफ गांव के मो. युनुस के पुत्र मो. अमन को पेंटिंग का बचपन से ही शौक था। पढ़ाई-लिखाई के साथ वह पेंटिंग भी बनाता है। छात्र ने प्रखंड के ही तिसवारा उच्च विद्यालय से मैट्रिक और सरयुग कालेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई समस्तीपुर काॅलेज से कर रहा है।

मो. अमन ने पलाश के पत्ता पर मिश्री दानों से बिहार की लोक गीत हे भारत के कंठहार, शत-शत नमन बिहार लिखा गया है। मिट्टी के ढ़क्कन पर भी चार भाषा में पेंटिंग किया है। हिंदू, संस्कृत, उर्दू व अंग्रेजी भाषा में वंदे मातरम गीत लिखा है। मो. अमन ने बताया की उसकी अधिकतर कलाकृति आमजन के बीच जागरूकता पैदा करती है। जिला स्थापना दिवस के दौरान उसने लाल साग के बीज से बने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर को मंत्री श्रवण कुमार को भेंट दी। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत निर्गुणी ने मो. अमन के कलाकृति की सराहना की। उन्होंने जिला प्रशासन से अमन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की भी मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

4 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

4 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

5 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

6 घंटे ago