समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर बंगरा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम एक बस एवं पिकअप में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल लाया गया। जहां से समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
जख्मी बस चालक वारिसनगर का संतोष कुमार कर्ण एवं पिकअप चालक चिकनौटा (वैशाली) का राजू कुमार बताया गया। घटना के वक्त बस मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जा रही थी। वहीं पिकअप मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था। घटना की सूचना पर बंगरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। बस के सवारी को दूसरी बस से भेज दिया गया। बस में सवार यात्री सकुशल बताए। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थी।
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…