Samastipur

कोचिंग एक्ट लागू करने व गैर निबंधित कोचिंग संस्थानों को बंद करने की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन किया गया एवं जिला समाहर्ता को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं का जत्था पटेल मैदान से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए ओवर ब्रिज के पास पहुंचा। कार्यकर्ताओं के द्वारा कोचिंग एक्ट लागू करने, गैर निबंधित कोचिंग संस्थानों को बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर नारे लगाए गए।

मौके पर जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जिले में अधिकांश कोचिंग संस्थान बिहार कोचिंग एक्ट के अंतर्गत निबंधित नहीं है। फिर भी जिला शिक्षा विभाग कुंभकर्ण निंद्रा में सोया हुआ है। 11 वर्षों पहले बना कोचिंग एक्ट जिले में विभागीय सुस्ती से अब तक लागू नही हुआ है। ऐसे में बिना पंजीयन के ही दर्जनों कोचिंग संस्थानें चल रही है।

दरअसल जिले में सैकड़ों की संख्या में ऐसे कोचिंग संस्थान संचालित है जहां ना तो विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं हैं और ना ही विभागीय अफसरों को ही इसकी चिंता है। बता दें कि 11 साल पहले बने कोचिंग एक्ट को लागू करवाने में जिला प्रशासन अभी तक कोई कारगर पहल नहीं कर पाया है। इसका फायदा उठाकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोचिंग संस्थानों की बाढ़ सी आ गई है। हर गली मोहल्ले में बिना रजिस्ट्रेशन के ही कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं।

बता दें कि बिहार कोचिंग संस्थान नियंत्रण व विनियमन अधिनियम 2010 के तहत क्षेत्र में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर को शिक्षा विभाग से निबंधन कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद भी नियमों को ताक पर रखकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कोचिंग सेंटर बिना निबंधन के चल रहे हैं। साल 2010 में बने अधिनियम के 12 साल बीत जाने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन के ही आए दिन कोचिंग संस्थान खुल रहे हैं।

शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कोचिंग सेंटरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीते वर्षों में कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग की ओर से पहल की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ही सुस्त पड़ गया है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुपम कुमार झा ने कहा कि अधिकतर कोचिंग संस्थानों में मूलभूत सुविधा जैसे साइकिल स्टैंड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की भी सुविधा नहीं होना जिला शिक्षा पदाधिकारी की निष्क्रियता को दर्शाता है। अगर 15 दिनों के अंदर गैर निबंधित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

मौके पर कुंदन यादव, अमरजीत कुमार, अंकित सिंह, सिंटू पांडे, अंशु कुमार चौधरी, प्रिंस झा, चंदन याजी, रोशन आनंद, नीरज कुमार निराला, आर्य निक्कू, प्रतीक कुमार, सचिन कुमार, सौरभ कुमार, अभिषेक कोहली, यशवंत कुमार, अंकित कुमार, मनीष चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

18 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago