समस्तीपुर :- एनसीसी स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत एनसीसी बीआरबी कॉलेज और 12 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज परिसर में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। अपने थोड़े से खून से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है और इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं। बढ़ती बीमारियों और दुर्घटनाओं के दौर में किसी को भी कभी भी रक्त की जरूरत पड़ सकती है। अतः रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है जिससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हों।
इस कैंप में महाविद्यालय के कर्मियों, एनसीसी कैडेटों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदान के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से आवश्यक प्रबंध किया गया था। महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. उल्लास टी, 12 बिहार बटालियन एनसीसी की तरफ से सूबेदार सी टी पाऊ और नायब सूबेदार मुकेश कुमार ने इस कैंप का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस अवसर पर एस के हाईस्कूल के एएनओ अखिलेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…
समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…