समस्तीपुर :- बाल दिवस के अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार और उड़ान फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड सेंटर के बच्चों के बीच मिस एशिया इंटरनेशनल विनर सुचिता सिंह ने तोहफा और मिठाई बांटकर, बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और भविष्य में आगे बढ़ने की आशीर्वाद दिया। उसके बाद समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एनसीसी उड़ान के सभी सेंटर को-ऑर्डिनेटर, 12 बिहार बटालियन एनसीसी के प्रतिभावान कैडेट्स व समस्तीपुर जिले के विभिन्न सामाजिक संस्था को सम्मानित किया।
मौके पर समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य सत्यन, समस्तीपुर कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट राहुल मनहर, यूथ मोटिवेटर व कलाकर कुंदन कुमार राय, निखिल श्रॉफ, कृति किंग, एनसीसी उड़ान के जिला नोडल व फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड मुहिम के संस्थापक अमरजीत कुमार, श्वेता गुप्ता, ऋषिकेश झा, उड़ान के सभी सेंटर को-ऑर्डिनेटर, राकेश, राहुल श्रीवास्तव, नीरव कुमार, अखिलेश सिन्हा, आदेश कुमार, हेमा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…