समस्तीपुर :- शहर के होली मिशन हाई स्कूल में बच्चों के प्यारे एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मोत्सव पर बाल दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशिका विभा देवी, प्राचार्य डॉ० एस० के० अहमद सहित सभी शिक्षक-शिक्षकाओं ने पंडित नेहरू को माल्यार्पण कर किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सभी छात्रों को बाल-दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बाल- दिवस के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए स्पीच, फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
साथ ही साथ विजेताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के मनोरंजन हेतु गीत, भाषण, चुटकुले आदि का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका मनीषा कुमारी, जूली झा, बबली मैम, रंजना मैम, अन्नू पोद्दार सहित सभी शिक्षकेत्तर की अहम भूमिका रही।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…