Samastipur

अभी-अभी समस्तीपुर में दो गल्ला व्यवसायी से लूट, विरोध करने पर मारी गोली, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कि कई राउंड फायरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों बेलगाम अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। वहीं पुलिस इनके सामने खुद को बेबस और लाचार महसूस कर रही है। जिले के व्यवसायी इन अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट पर है। ताजा मामला मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बूढ़ी गंडक पुल की है जहां दुकान बंद कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट दो गल्ला व्यव्सायी से बाइक सवार अपराधियो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों ने व्यवसायी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी किया। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी का बताना है कि संजय कुमार साह और विनय कुमार साह दोनों भाई बाजार समिति से दुकान बंद कर बाइक से गोला रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फिर रुपए से भरा थैला छीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

फायरिंग करते फरार हो गये अपराधी 

आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख अपराधी दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग करते हुए मुख्य बाजार की तरफ फरार हो गए। आये दिन व्यवसायियों के साथ हो रही घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश वयाप्त है, और इन अपराधियों के सामनें पुलिस बौनी नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

20 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago