Samastipur

दलसिंहसराय में IPL क्रिकेट की तर्ज पर 25 से 11 दिसंबर तक आयोजित DPL मैच का शिड्यूल जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक दलसिंहसराय प्रीमियर लीग (DPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर होगा। इसको लेकर आईपीएल की तर्ज पर ही खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन किया गया था, जिसका मैच शिड्यूल जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में लीग के मीडिया प्रभारी श्री राजपूत ने सोमवार को बताया कि इस मुकाबले में शामिल होने वाले टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में रॉयल्स राईडर, वन इंडिया क्रेकर्स, महिंद्रा नेक्सजेन, हाशमी ऐवेंजर्स और ग्रुप बी में इश्योंरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स, वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी, हेंगआउट वारियर्स, त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स को रखा गया है।

मेगा ऑक्शन में प्रदेश की आठ टीमों ने भाग लिया था। जिनमें सभी टीम को अपने-अपने टीम के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन करना था। ऑक्शन में बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर व दलसिंहसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली जिला के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

जिसमें सबसे महंगे बेट्समैन वैभव सूर्यवंशी को 13500 व ऑलराउंडर आलोक कुमार मंजय को 17000 पॉइंट में हाशमी एवेंजर्स, बॉलर रॉबिन झा को 15500 प्वाइंट में महिंद्रा नेक्सजेन, विकेटकीपर अंकुर कुमार को 13000 प्वाइंट में रॉयल्स राईडर ने खरीदा था। इस दौरान लीग के अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा, सचिव नितेश नंदन, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी उर्फ़ बिहारी, सत्यवंत कुमार चौधरी, प्रियवन्त कुमार चौधरी, मो. नवाब, मो. शहाब, मो. अशफाक, अभिलाष गौतम, मनीष कुमार, उमेश कुमार राय, अमन भारद्वाज, शौर्यवंत चौधरी सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

DPL मैच का शिड्यूल :

25 नवंबर – महिंद्रा नेक्सजेन बनाम हाशमी ऐवेंजर्स

26 नवंबर – वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स

26 नवंबर – हाशमी ऐवेंजर्स बनाम वन इंडिया क्रेकर्स

28 नवंबर – हेंगआउट वारियर्स बनाम वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी

29 नवंबर – रॉयल्स राईडर बनाम हाशमी ऐवेंजर्स

30 नवंबर – इश्योंरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स बनाम त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स

1 दिसंबर – रॉयल्स राईडर बनाम वन इंडिया क्रेकर्स

2 दिसंबर – हेंगआउट वारियर्स बनाम त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स

3 दिसंबर – महिंद्रा नेक्सजेन बनाम रॉयल्स राईडर

4 दिसंबर – हेंगआउट वारियर्स बनाम इश्योंरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स

5 दिसंबर – महिंद्रा नेक्सजेन बनाम वन इंडिया क्रेकर्स

6 दिसंबर – इश्योंरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स बनाम वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी

7 दिसंबर – ग्रुप ए टॉपर्स बनाम ग्रुप बी टॉपर्स

8 दिसंबर – ग्रुप ए सैकेंड रैंक बनाम ग्रुप बी सैकेंड रैंक

9 दिसंबर – लूजर ऑफ़ मैच 13 बनाम विनर ऑफ़ मैच 14

11 दिसंबर – फाइनल मैच

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

50 मिनट ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

6 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

12 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

13 घंटे ago