Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेन से कटकर दादी-पोती की दर्दनाक मौत, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दादी- पोती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की संध्या विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढसिसई पंचायत के वार्ड संख्या बारह निवासी रामसेवक साह की पत्नी गीता देवी (60) व उनके पुत्र सुदर्शन कुमार पुत्री साक्षी कुमारी (9) रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौत घटनस्थल पर ही हो गई।

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई

हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है। गीता देवी अपने मायके बेगूसराय जाने के लिए विद्यापतिधाम स्टेशन पर आयी थी। पुल अर्धनिर्मित होने के कारण अपनी पोती के साथ पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।

तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रेन से ठोकर लगने के बाद दोनों ही करीब सौ फुट की दूरी पर जाकर गिरी। और उनके शवों के टुकड़े हो गए। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago