Samastipur

तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर DM ने पदाधिकारियों दिया निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बुधवार को स्थानीय निरीक्षण भवन, बाजिदपुर के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की निर्वाण भूमि विद्यापतिधाम मेंं आगामी 6 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश सभी प्रशासनिक महकमे को दिया है।

बैठक में कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार समीक्षा उपरांत आवश्यक निर्देश दिया। जिसमें समारोह स्थल पर भव्य पंडाल, तोरण द्वार,साउंड सिस्टम, अतिथी आवासन, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रमुखता से प्रचार-प्रसार, भव्य कार्यक्रम, कवि सम्मेलन का आयोजन, स्थानीय स्कूली छात्रों के द्वारा रंगोली, क्विज, भाषण आदि प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन कराने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

डीएम ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए स्थानीय लोंगों से सहयोग का भी आह्वान किया। वहीं जानकारी दी कि महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के अलावे सूबे के वित्त, वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति मंत्री, जिले के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिप अध्यक्ष आदि गणमान्य लोंगों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में एडीएम, उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, एसडीएम प्रियंका कुमारी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडे, बीडीओ प्रकृति नयनम, सीओ अजय कुमार, सीडीपीओ कुमारी वर्तिका सुमन, बीईओ मधुकर प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

3 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

3 घंटे ago