Samastipur

समस्तीपुर: भरी पंचायत में प्रेमी से थूक चटवाए जाने के मामले में SP खुद पहुंचे जांच में, चौकीदार के बयान पर FIR दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में भरी पंचायत में थूक चटवाए जाने के मामले में बुधवार को FIR दर्ज की गई। दरअसल, प्रेमिका (20) के साथ बाइक पर गांव वालों ने देखा तो पकड़कर प्रेमी (22) की पिटाई कर दी। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और लड़के को थूक चाटने की सजा दी गई। पूरे गांव के सामने 5 बार लड़के से थूक चटवाई गई। इस पूरी घटना की खबर सबसे पहले Samastipur Town पर चली। इसके बाद इसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भी रिट्वीट कर दिया। जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई।

मामले में चौकीदार के बयान पर बुधवार को विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर जिले के एसपी हृदय कांत मामले की जांच को लेकर आज विभूतिपुर पहुंचे। जांच के दौरान एसपी ने बताया कि इस मामले का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। दोनों पक्ष में से किसी ने भी लोगों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया है।

इस मामले में चकहबीब गांव के चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी उक्त घटना के अलावे विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हत्या की विभिन्न घटनाओं में भी जांच की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेसारी गांव का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ने के लिए बाइक से चकहबीब गांव गया हुआ था। जहां के ग्रामीणों ने उसे उक्त युवती के साथ देख लिया। इसके बाद लोगों ने उक्त युवक को पकड़कर पहले तो पिटाई की फिर मामले को लेकर पंचायत बैठाया और पंचायत में युवक से 5 बार थूक जमीन पर फेंक कर चटवाया। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था।

बाइट :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago