Samastipur

विभूतिपुर में सुप्तावस्था में तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर वृद्ध की हत्या, लोगों में आक्रोश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कार्रख गांव में रविवार रात बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे भाकपा माले के कार्यकर्ता रामविलास महतो उर्फ घौली महतो कि तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान घर के लोगों के जगने पर बदमाश फायरिंग करता हुआ बाइक से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं। घटना की सूचना पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व विधायक मंजू प्रकाश भी मौके पर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले की विधि व्यवस्था ठीक नहीं है। अपराध चरम पर है। वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगी।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रात रामविलास महतो खाना खाने के बाद दरवाजे पर सो गए। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। मध्य रात्रि दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाश दरवाजे पर सो रहे माले नेता रामविलास के सिर पर दो तीन बार तेज धारदार हथियार से वार किया। रामविलास के चीखने चिल्लाने पर घर के लोग बाहर निकले तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। परिवार के लोग तत्काल माले नेता को पीएससी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग सब को लेकर वापस घर पर चले आए।

रामविलास के सिर पर किसी धारदार हथियार से तीन चार वार किया गया है। परिवार के लोगों द्वारा हल्ला मचाने पर आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि रामविलास की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

हालांकि उनकी हत्या क्यों हुई है इसके बारे में अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है परिवार के सदस्य में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मौके पर पहुंची माले नेत्री मंजू प्रकाश भी इस मामले को राजनीतिक हत्या से इंकार कर चुकी है। विभूतिपुर पुलिस के अनुसार मामले की अपने स्तर से जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने अभी घटना से संबंधित आवेदन नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago