Samastipur

समस्तीपुर: थिएटर देखने गए किशोर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर NH-28 किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर चौक पर थिएटर देखने गये एक किशोर की सोमवार तड़के थिएटर में लाठी डंडे से वार कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने एनएच 28 पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। मृतक की पहचान सातनपुर गांव के ही सुरेंद्र साह के पुत्र निशांत कुमार 14 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सातनपुर चौक पर जिस स्थान पर थिएटर लगाया गया है। ठीक उसी के बगल में निशांत का भी घर है। तड़के करीब 3:00 बजे निशांत की नींद खुली तो वह थिएटर देखने के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान थिएटर के अंदर थिएटर संचालक एवं अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और उसे थिएटर के बाहर सड़क पर फेंक दिया।

घर के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो परिवार के लोग तत्काल उसे एनएच के ही एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान निशांत की मौत हो गई। थिएटर संचालक और लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। घटना की सूचना पर जुटे लोगों के एनएच-28 पर आगजनी कर शव को सड़क पर रख दिया और जाम शुरू कर दिया।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए थिएटर संचालक कर्मी आदि मौके से खिसक गए। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि थिएटर अवैध रूप से यहां पर चलाया जा रहा है। लोगों ने थिएटर में अश्लील डांस आदि का भी आरोप लगाया। आक्रोशित लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इस मामले में आरोपी थिएटर संचालक और अन्य लोगों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। एनएच पर जाम के कारण सड़क के दोनों और लंबी वाहनों की कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

8 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

14 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago