समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर बाजार के हॉस्पिटल रोड में शनिवार सुबह जलजमाव स्थल पर जेसीबी चलते देख लोग कौतूहल में डूब गये। सड़क से जलनिकासी के इस अजब तरीके को देख लोग भौंचक्क रह गए। बार-बार पानी टारते देख लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। कुछ लोग नगर प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए पानी हटाने के लिए पम्पसेट के बजाय जेसीबी मशीन के उपयोग को पैसे की बर्बादी एवं फिजूलखर्ची बताने लगे।
जेसीबी चालक ज्योहीं बकेट से एक ओर से पानी टारते आगे बढ़ता त्योंही पानी पुन: अपनी जगह ले लेता। लोगों की माने तो जेसीबी को मिट्टी खोदते, नाला खोदते, समान ढ़ोते तो सबों ने देखा था। परंतु सड़क पर जमा पानी हटाते पहली बार देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग इस अनोखे कार्य को देख मजे ले रहे थे।
जेसीबी चालक द्वारा पानी को टारकर एक ओर से दूसरी ओर ले जाने की कोशिश बार- बार की जाती रही लेकिन पानी नहीं हटा। अंत में नगर प्रशासन के उपस्थित कर्मचारी एवं कर्मी जेसीबी लेकर बैरंग लौट गए। क्षेत्र में नगर प्रशासन की इस अनोखी पहल की चहुंओर चर्चा है। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यस्थल पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि जेसीबी से सड़क से जलजमाव नहीं हटाया जा रहा था। बल्कि उसमें मौजूद कीचड़ को एक तरफ ले जाकर किनारे लगाया जा रहा था। ताकि सड़क पर जमा पानी निकल सके।
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…