Samastipur

समस्तीपुर: घर में अकेली सो रही गुंगी महिला से गांव के ही 2 युवकों ने किया दुष्क’र्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की रात घर में अकेली सो रही गुंगी महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को महिला थाने में आवेदन दिया है। उधर, हथोड़ी थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि महिला का पति परदेश में काम करता है। घर के लोग बाहर में थे। महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान मध्य रात्री गांव के उक्त दोनों युवक उसके घर में घुस गए और अकेली सो रही महिला से जबरन दुष्कर्म किया।

महिला गुंगी थी जिस कारण उसकी चीख घर के बाहर सो रहे लोगों ने को सुनाई नहीं दिया। बाद में महिला ने घर के लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिवार के लोग सुबह महिला को लेकर समस्तीपुर पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता ने बताया कि महिला के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए हथौड़ी पुलिस को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago