Samastipur

समस्तीपुर: ट्रेन में शराब पीकर कर रहा था हंगामा, यात्रियों की शिकायत पर गिरफ्तार, नशा टूटने पर हाथ जोड़कर मांगी माफी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रेल पुलिस ने मंगलवार को बरौनी से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक बरौनी का रहने वाला सुजीत कुमार बताया गया है, जबकि दूसरा अपना नाम बार-बार बदल रहा था। इस मामले में जीआरपी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बरौनी से ट्रेन खुलने के बाद ही दोनों युवक ट्रेन की बोगी में शराब के नशे में हो हल्ला कर रहे थे। इसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल को दी। रेलवे कंट्रोल की सूचना के बाद दोनों युवक को समस्तीपुर स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बावजूद दोनों युवक प्लेटफार्म पर भी हंगामा कर रहे थे। हालांकि जब दोनों का नशा उतरा तो हाथ जोड़कर माफी भी मांगने लगे।

इसके बाद में दोनों युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों युवक के नशे में होने की पुष्टि की गई। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी पुलिस ने दोनों युवक को जेल भेज दिया। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शहर से लेकर ट्रेन में शराब उपलब्ध हो जाता है। पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने ट्रेन की बोगी में ही पैंट्रीकार कर्मी द्वारा शराब उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

10 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

23 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

21 घंटे ago