Samastipur

समस्तीपुर: युवक ने अंतरजातीय विवाह किया तो पाटीदार बनें दुश्मन, माता और पिता को मारपीट कर किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयारी गांव के युवक ने अंतरजातीय विवाह कर ली तो उसके पाटीदार दुश्मन बन गए। लोगों ने उसके माता और पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया।‌ दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी क्षत्रिय राय और उनकी पत्नी कौशल्या देवी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में दंपति के पुत्र नवीन कुमार ने बताया कि गत 22 सितंबर को हलई ओपी थाना परिसर में पुलिस वालों के सामने समाज के लोगों ने उसकी अंतरजातीय विवाह कराई थी। इस घटना के बाद जब वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर पहुंचा तो उसके पाटीदार के लोग नाराज हो गए।

पाटीदार लगातार लड़की को छोड़ने का दबाव दे रहे थे। जिसका विरोध उसके पिता क्षत्रिय राय कर रहे थे। इसी बात को लेकर उसके पाटीदार के उत्तम राय आदि ने मिलकर इनके माता और पिता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों का सर फट गया।

गौरतलब है कि गत 22 सितंबर को मेयारी गांव से फरार हुआ प्रेमी युगल को लोगों ने हलई ओपी क्षेत्र के बाबा केवल स्थान पर पकड़ा था। जिसके बाद हलई ओपी परिसर में दोनों की शादी कराई गई थी। क्योंकि लड़का और लड़की शादी दोनों बालिग थे।‌ साथ ही दोनों शादी नहीं होने पर एक साथ जहर खा लेने की भी बात कर रहे थे। उधर घायल दंपत्ति का बयान नगर पुलिस ने दर्ज किया है। नगर पुलिस के अनुसार बयान को संबंधित थाने भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

10 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

11 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

11 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

12 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

18 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

19 घंटे ago