समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयारी गांव के युवक ने अंतरजातीय विवाह कर ली तो उसके पाटीदार दुश्मन बन गए। लोगों ने उसके माता और पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी क्षत्रिय राय और उनकी पत्नी कौशल्या देवी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में दंपति के पुत्र नवीन कुमार ने बताया कि गत 22 सितंबर को हलई ओपी थाना परिसर में पुलिस वालों के सामने समाज के लोगों ने उसकी अंतरजातीय विवाह कराई थी। इस घटना के बाद जब वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर पहुंचा तो उसके पाटीदार के लोग नाराज हो गए।
पाटीदार लगातार लड़की को छोड़ने का दबाव दे रहे थे। जिसका विरोध उसके पिता क्षत्रिय राय कर रहे थे। इसी बात को लेकर उसके पाटीदार के उत्तम राय आदि ने मिलकर इनके माता और पिता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों का सर फट गया।
गौरतलब है कि गत 22 सितंबर को मेयारी गांव से फरार हुआ प्रेमी युगल को लोगों ने हलई ओपी क्षेत्र के बाबा केवल स्थान पर पकड़ा था। जिसके बाद हलई ओपी परिसर में दोनों की शादी कराई गई थी। क्योंकि लड़का और लड़की शादी दोनों बालिग थे। साथ ही दोनों शादी नहीं होने पर एक साथ जहर खा लेने की भी बात कर रहे थे। उधर घायल दंपत्ति का बयान नगर पुलिस ने दर्ज किया है। नगर पुलिस के अनुसार बयान को संबंधित थाने भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…