Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंची दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम, मिशन-60 का लिया जायजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मिशन 60 दिवस के तहत समस्तीपुर सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं में गुणात्मक सुधार के प्रयास के लिए दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में शामिल स्टेट हेल्थ सोसाइटी के डॉक्टर एनके सिंह एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज संस्था की पिंकी कुमारी ने बताया कि मिशन 60 दिवस के तहत अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का पूर्व में भी मूल्याकंन किया गया था।

मूल्याकंन के नतीजों के आधार पर जरूरी सेवा व सुविधाओं को विकसित करने के लिए जरूरी सुझाव अस्पताल प्रशासन को दिया गया था। इसे लेकर निरंतर कार्य संचालित किये जा रहे हैं। इससे जुड़ी उपलब्धियों की समीक्षा करना निरीक्षण का मूल उद्देश्य है। मिशन के तहत जो विकासात्मक व संस्थागत स्तर पर संचालित कार्य संतोषजनक हैं। इसमें जो थोड़ी बहुत कमियां मिली है। उसमें सुधार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ज्ञात हो कि मिशन 60 के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निम्न प्रकार के कार्य में सुधार करना है. जिसमें अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल का समुचित प्रबंध, 24 गुणा 7 की तर्ज पर बिजली व्यवस्था, सुरक्षा के ख्याल से सीसीटीवी कैमरा, अस्पताल के वार्डो में फोन कनेक्टिविटी, रेफरल एवं एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की रियल टाइम उपस्थिति और सामान्य शल्य चिकित्सा, हडडी रोग विभाग में प्रमुख सर्जरी आरंभ करना तथा बाहृय रोगी विभाग को मुकम्मल और सुदृृढ़ बनाना समेत अन्य प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल है।

सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि मिशन 60 दिवस में कई महत्वपूर्ण आयाम को शामिल किया गया है। जो मरीज व उनके परिजनों की सुविधा, सेवाओं की गुणवत्ता, जरूरी सेवाओं तक लोगों की आसान पहुंच के साथ.साथ अस्पताल को सुव्यवस्थित व सुसज्जित करने से जुड़े हैं।

मिशन का उद्देश्य बेहतर चिकित्सकीय माहौल का निर्माण करना है। रेफरल सेवाओं की मजबूती, एम्बुलेंस सेवाओं का सुदृढीकरण, ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं का बेहतर संचालन, मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती अस्पताल परिसर में स्वच्छ व सुंदर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू इसमें शामिल हैं। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार, डीपीएम सुरेंद्र दास, डीपीसी डॉ आदित्यनाथ झा डीसीक्युए डॉ ज्ञानेंद्र कुमार एवं हेल्थ मैनेजर विश्वजीत रामानंद आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रद्द, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लौट रहे पटना

बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में SBI शाखा के बाहर शातिर ठगी, उच्चके ने बुजुर्ग व्यक्ति को कागज का पैकेट देकर उड़ा लिया 30 हजार रुपये

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई कल्याणपुर की शाखा से गुरुवार को कोयलाकुंड वार्ड…

4 घंटे ago

हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, JDU ने नहीं भेजा तो सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा किया नामित

राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। इस…

8 घंटे ago

बिहार में महंगी होगी बस की सवारी, दूरी के अनुसार तय होगा किराया वृद्धि का स्लैब; डिटेल जानिए

बिहार में बस से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य…

10 घंटे ago

‘पैसे दिए तो PM पर हमला कर सकते हैं’: बिहार के युवक ने अमेरिकी एजेंसी CIA को मैसेज भेजा, 22 दिन का मांगा समय; गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बक्सर पुलिस ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

19 घंटे ago