Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर रेल यात्री ने किया गाड़ी भाड़ा, झांसे में लेकर लुटेरों ने 3 लाख रुपये लूटकर चलती कार से फेंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के गेट नम्बर एक के पास एक रेलयात्री को झांसा देकर लुटेरों ने पहले गाड़ी में बैठाया फिर उससे तीन लाख रुपये लूट लिये। इसका विरोध करने पर चलती कार से सड़क पर फेंक फरार हो गए। मामले में पीड़ित यात्री शिवाजीनगर की परसा पंचायत के लालपुर निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र मंडल ने शनिवार को नगर थाना में आवेदन दिया है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आवेदन में कहा है कि वह कोलकाता में सोने-चांदी की दुकान में मजदूरी करता हैं। शनिवार सुबह गंगासागर एक्सप्रेस से समस्तीपुर जंक्शन पहुंचा। उसके बाद मारवाड़ी बाजार की ओर जाने के लिए स्टेशन के गेट नम्बर एक पर पहुंचा। वहां दो लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने वाहन भाड़ा करने की बात पूछा।

शिवाजीनगर तक घर छोड़ने के लिए 500 रुपये में वाहन का भाड़ा तय हुआ। इसके बाद दोनों उसे वाहन पर बैठाने के लिए थोड़ी दूर आगे मारवाड़ी बाजार की ओर पैदल ले गए। वहां पहले से एक उजले रंग की कार खड़ी थी। उसमें चालक भी बैठा था। दोनों व्यक्ति उस कार में बैठ गए और उसे भी बैठा लिया। फिर चीनी मिल चौक से ओवरबिज के रास्ते मुसरीघरारी की ओर जाने लगे।

इसपर संदेह होने पर वाहन रोकने को कहा तो दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जेब से तीन लाख रुपये और दो मोबाइल निकाल लिया। एनएच 28 के रास्ते सातनपुर के समीप चलती कार से सड़क पर फेंक उजियारपुर की ओर भाग निकले। दूसरे के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घटनास्थल से पीड़ित को लेकर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल थाना शिकायत करने के लिए पहुंचे। वहां नगर थाना में शिकायत करने की सलाह दी गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

38 मिनट ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

1 घंटा ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago