Samastipur

अनुमंडलीय अस्पताल पूसा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाकपा-माले ने फूंका उपाधीक्षक का पुतला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल के सामने उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। माले कार्यकर्ता अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह को बर्खास्त करने, उपाधीक्षक के पूरे कार्यकाल समेत मोटी रकम लेकर हाजिरी बनाने के खेल की जिला स्तरीय टीम से जांच कराने, चिकित्सक की ड्यूटी तालिका में की जा रही हेराफेरी पर रोक लगाने, बंद कमरे में रखे अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू कराने, एक ही चिकित्सक की 24 घंटे ड्यूटी लगाने की मनमानी पर रोक लगाने, अस्पताल में इलाज के दौरान अवैध वसूली करने पर रोक लगाने आदि की मांग कर रहे थे।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के उपाधीक्षक की मनमानी चरम पर है। डीएस नियमों को ताक पर रखकर काम रहे हैं। अस्पताल में डीएस की साठगांठ से मोटी रकम लेकर हाजिरी बनाया जाता है। नर्स पंद्रह दिन में एक बार आकर हाजिरी बनाकर चली जाती है। अस्पताल में न नर्स मौजूद रहती है और न ही तालिका के अनुसार चिकित्सक मौजूद रहते हैं।

उन्होंने कहा है कि डीएस की बर्खास्तगी समेत अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ व सुचारू रूप से चलाने, भ्रष्टाचार-अनियमितता पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा-माले छठ पर्व के बाद बड़ा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार सिंह, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, खेग्रामस प्रखंड संयोजक सुरेश कुमार, पूर्व प्रमुख उदय शंकर राय, अवधेश कुमार, हरि सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago