Samastipur

समस्तीपुर के निजी स्कूलों में RTE के तहत कितने गरीब बच्चों का नामांकन हुआ यह जिला को पता नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के किस निबंधित निजी स्कूल ने अपने यहां 22-23 सत्र में कितने गरीब व अलाभकारी बच्चों का 25 फीसदी सीटों पर नामांकन लिया यह जिला को पता नहीं है। बीईओ ने नामांकन की रिपोर्ट ही अभी तक जिला को नहीं भेजी है। तीन प्रखंडों के कुछ स्कूलों से रिपोर्ट आयी भी तो आधी अधूरी ही।

पिछले महीने ही डीपीओ एसएसए ने सभी बीईओ को इसके लिए निर्देश जारी किया था। निर्देश के साथ फार्मेट भी भेजा था जिसमें हर स्कूल का नामांकन की रिपोर्ट देनी थी। बच्चों को मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत यह रिपोर्ट मांगी गई थी। हर बीईओ को अपने प्रखंड के प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों से यह रिपोर्ट लेकर जिला को भेजनी है। रिपोर्ट देने के लिए बीईओ को समय सीमा भी तय की गई थी जो बीत चुकी है।

बता दें कि डीपीओ एसएसए मानवेंद कुमार राय ने सभी बीईओ को पिछले महीने 17 अक्टूबर को निर्देश जारी किया था। जिसका अनुपालन अब तक नहीं किया गया है। ज्ञातव्य हो कि बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के मकसद से बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के तहत राज्य सरकार द्वारा बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन 2010 में किया गया था।

आयोग को बच्चों से संबधित विभिन्न अधिनियमों यथा बच्चों को मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 (आरटीई ) के अधिनियम के प्रावधानों को लागू कराने व उसका अनुश्रवण कराने के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता पत्र 1989 में वर्णित बच्चों के अधिकारों को प्रतिस्थापित करने हनन के मामले में संज्ञान लेने व जांच के बाद कार्रवाई करने की शक्ति प्राप्त है।

14 साल तक के सभी बच्चों को मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा देने के मकसद एक अप्रैल 2020 को शिक्षा का अधिकार अधिनियम बनाया गया। इसके तहत हर स्कूल को 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों का नामांकन लेना अनिवार्य है। इस संबंध में डीपीओ ने कहा है कि नामांकन की रिपोर्ट जिला को नहीं देने वाले निजी स्कूल के खिलाफ अधिनियम के प्रावधान के तहत कार्रवाई हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

9 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

29 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago