समस्तीपुर :- कहते हैं सरकारी नौकरी होना भगवान से भेंट के समान है। लोग सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद जब एक नौकरी तक हासिल नहीं हो पाती है तब कुछ लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं और एक क्या दो-दो नौकरी हासिल कर लेते है। यह सुनकर थोड़ा आश्चर्य भले ही हो लेकिन यह बात सही है। एक साथ दो-दो सरकारी नौकरी करने का मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में सामने आया है।
मामला समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड का है जहां बांगरहटा निवासी बिरजू राय एक नहीं बल्कि दो-दो सरकारी नौकरी कर रहा है। दो जगहों से वो वेतन उठा रहा है। इस बात का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी के आवेदन पर हुआ है। नियम यह है कि एक व्यक्ति एक समय में एक ही सरकारी पद पर नौकरी कर सकता है लेकिन यहां मामला गड़बड़ है।
रोजगार सेवक बिरजू राय एक शिक्षक भी है। वह दोनों जगहों से वेतन उठा रहा है। आईटीआई के इस बात का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता कंचन कुमारी ने मामले पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2011 से 7 जून 2017 तक बिरजू हसनपुर पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर रहते हुए मनरेगा का कार्य किया। इस दौरान 5 सितंबर 2014 को वह शिक्षक बन गया। उसकी नियुक्ति शिवाजीनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए हो गयी।
19 जून 2017 को बिरजू का तबादला हसनपुर से उजियारपुर कर दिया गया। वह दो जगहों पर सरकारी नौकरी कैसे कर रहा है यह जांच का विषय है। आरटीआई के इस खुलासे के बाद लोग भी हैरान हैं। लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है बिहार में सबकुछ संभव है।
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…