समस्तीपुर :- त्यौहार को देखते हुए जहां प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लगभग ढाई लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। जहां 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कैश काउंटर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है।
इस दौरान विरोध करने पर बैंक में तैनात होमगार्ड के जवान को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं बेखौफ अपराधियों ने बैंक के अंदर ग्राहकों से भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं लूट के घटना की खबर मिलते ही एसपी ह्रदय कांत सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गए हैं।
इस मामले में एसपी ह्रदयकांत का बताना है कि आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों के द्वारा कैश काउंटर पर रखें लगभग दो लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। कैश मिलान के बाद ही सही रकम की जानकारी हो सकेगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…