Samastipur

समस्तीपुर में भी डेंगू का प्रकोप! मलेरिया व डेंगू के बढ़ रहे मरीज, बदलते मौसम में वायरल बुखार से भी लोग परेशान

बरतें सावधानी:

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बदलते मौसम में डेंगू व मलेरिया का कहर भी बढ़ रहा है। वातावरण में नमी तथा उमस के चलते वायरल बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में चिकित्सक मलेरिया, डेंगू से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। अक्टूबर में संदिग्ध डेंगू के 25 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उक्त दोनों मरीजों के ब्लड सैंपल को एलिजा जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

उधर, सोमवार को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से भी संदिग्ध दो डेंगू रोगियों का सैंपल एलिजा जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचा, जिसे डीएमसीएच भेजा जाएगा। उधर, इस महीने मलेरिया के 40 रोगी का उपचार पीकू वार्ड में किया जा चुका है। अभी भी सात मलेरिया पीड़ित बच्चों का इलाज जारी है। मलेरिया बच्चों को ज्यादा परेशान कर रहा है।

सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नागमणि राज ने बताया कि मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी जैसे डेंगू, मलेरिया से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के चलते घरों या घरों के बाहर पोखरों व गड्ढो में एकत्र पानी में मच्छर पैदा हो जाते हैं। मादा एनाफिलीज के काटने से मलेरिया तथा एडिज मच्छर के काटने से डेंगू बुखार का खतरा रहता है। इसलिए घर या बाहर पानी को एकत्र न होने दें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

56 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago