Samastipur

कल्याणपुर में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी राजकुमार राय के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है।

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि रविवार रात जब वह घर में सो रही थी तभी उक्त युवक घर में पहुंच दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ कर थाना ले गयी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

31 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

10 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

20 घंटे ago